पृथ्वी बचाओ अभियान: संपूर्ण मानव समाज का संकल्प

 



नमस्कार मित्रों,
मैं संदीप सिंह सम्राट आप सभी के चरणों में प्रणाम करता हूँ। आज विश्व में जो कुछ घटित हो रहा है, वह हम सभी के सामने स्पष्ट है। आज मानव जीवन ही नहीं, बल्कि धरती पर समस्त जीवन संकट में है। हम सभी को मिलकर यह प्रयास करना होगा कि हम पृथ्वी पर जीवन को सुरक्षित रख सकें।

हम सब यह चाहते हैं कि ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण प्रदूषण, युद्ध, आतंकवाद, कोविड-19 जैसी महामारियाँ, मानव जीवन में बढ़ता मानसिक तनाव तथा मानसिक विकार जैसी गंभीर समस्याओं का समाधान हो। हम सभी अपने-अपने स्तर पर प्रयास करते हैं, परन्तु इन समस्याओं का समाधान व्यक्तिगत स्तर पर संभव नहीं है। जब तक पृथ्वी पर रहने वाले सभी मनुष्य मिलकर इन समस्याओं के समाधान के लिए आगे नहीं आएँगे, तब तक इनका स्थायी समाधान नहीं हो सकता।

हम विश्व स्तर पर इन समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं और आपसे अनुरोध करते हैं कि इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने में हमारी सहायता करें। यदि संभव हो, तो आर्थिक सहयोग भी प्रदान करें।
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए संपर्क माध्यमों से जुड़ सकते हैं।
आप हमारी पुस्तक “विश्व संसद का निर्माण (Creation of the World Parliament)” अमेज़ॉन पर संदीप सिंह सम्राट नाम से खोजकर प्राप्त कर सकते हैं। पुस्तक पढ़ने के बाद आप स्वयं निर्णय लें कि आपको हमारा सहयोग करना चाहिए या नहीं। यदि आपके पास इससे बेहतर समाधान है, तो अवश्य बताइए, क्योंकि हम सभी का जीवन दाँव पर लगा हुआ है। हमारी इस मुहिम में शामिल हों।


1. संपूर्ण पृथ्वी के लिए विश्व ग्रीन संविधान

यह एक ऐसा संविधान होगा जो संपूर्ण पृथ्वी पर समान रूप से लागू होगा। इसके अंतर्गत—

  • प्रकृति का संरक्षण
  • विलुप्तप्राय प्रजातियों की सुरक्षा
  • पृथ्वी के 40% भूभाग पर अनिवार्य वृक्षारोपण
  • प्रत्येक व्यक्ति का पर्यावरण संरक्षण हेतु कर्तव्य
  • पर्यावरण को हानि पहुँचाने वाली गतिविधियों पर प्रतिबंध
  • विश्व-स्तरीय संस्था का गठन, जो प्रत्येक क्षेत्र के वातावरण और पर्यावरण की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेगी
  • पूरे विश्व में समान पर्यावरणीय कानून लागू किए जाएँगे
  • पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीवों के प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा
  • शिकार तथा जीवों के अंगों की तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध

इको डिफ़ेंस आर्मी

  • यह सेना संपूर्ण पृथ्वी पर प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करेगी।
  • यह विश्व ग्रीन संविधान के पालन की निगरानी करेगी।
  • पर्यावरण प्रदूषण के स्रोतों की निगरानी और रोकथाम करेगी।
  • विश्व के सभी उद्योगों को पर्यावरण-अनुकूल लाइसेंस दिलवाएगी एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करेगी।
  • इस सेना का नियंत्रण विश्व संसद और विश्व सर्वोच्च न्यायालय के अधीन होगा।
  • विश्व की सभी सेनाओं का 70% हिस्सा इस इको डिफ़ेंस आर्मी के अधीन होगा।
  • यह सेना प्रत्येक व्यक्ति द्वारा पर्यावरण को होने वाले संभावित नुकसान की भी निगरानी करेगी।

2. संपूर्ण पृथ्वी के लिए विश्व समाज पालिका का गठन

यह पृथ्वी हम सभी मनुष्यों का घर है, अतः संपूर्ण मानव समाज को एक संयुक्त वैश्विक समाज के रूप में संगठित करना आवश्यक है। इसके उद्देश्य—

  • विश्व में हो रहे अपराधों का उन्मूलन
  • आतंकवाद एवं नक्सलवाद का अंत
  • महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा
  • प्रत्येक बच्चे को शिक्षा सुनिश्चित करना
  • मानव अंगों की तस्करी, नशीले पदार्थों की तस्करी और वेश्यावृत्ति पर रोक
  • प्रत्येक व्यक्ति को घर और भोजन प्रदान करना
  • बुजुर्गों की देखभाल
  • विश्व में स्थायी शांति की स्थापना

3. संपूर्ण पृथ्वी के लिए विश्व संसद का गठन

  • यह एक लोकतांत्रिक संस्था होगी, जिसका सदस्य विश्व का प्रत्येक व्यक्ति होगा।
  • सभी देशों की सरकारें इस संस्था के अधीन कार्य करेंगी।
  • पृथ्वी के सभी भूभागों पर इस संस्था का प्रत्यक्ष नियंत्रण होगा।
  • विश्व की सभी सेनाओं का 70% हिस्सा इसके नियंत्रण में होगा।
  • संपूर्ण पृथ्वी के लिए एक संविधान, एक दंड संहिता, एक नागरिकता तथा एक करंसी होगी।
  • प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार, स्वतंत्रता और कर्तव्य प्राप्त होंगे।
  • प्रत्येक बच्चे को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा मिलेगी।
  • सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
  • युद्ध, दंगे, फसाद और आतंकवादी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध होगा।
  • यह संस्था निसस्त्रीकरण को बढ़ावा देगी और विश्व भर में हथियार निर्माण करने वाली सभी कंपनियों का नियंत्रण अपने अधीन लेगी।
  • हर व्यक्ति को रोजगार अनिवार्य रूप से प्रदान किया जाएगा।
  • प्रत्येक व्यक्ति को विश्व में कहीं भी निशुल्क इलाज का अधिकार होगा।
  • सभी पवित्र स्थलों का नियंत्रण इस संस्था के अधीन होगा।
  • देशों एवं राज्यों के बीच भूमि विवाद समाप्त कर सभी विवादित क्षेत्रों का नियंत्रण विश्व संसद संभालेगी।
  • संपूर्ण पृथ्वी को एक देश, एक संविधान, एक करंसी और एक नागरिकता के रूप में संगठित किया जाएगा।
  • सभी परमाणु बम नष्ट किए जाएँगे ताकि मानवता और प्रकृति दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
  • मानवता के हित के विरुद्ध किसी भी कार्य पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

हम सभी को मिलकर यह कार्य करना है। कोई भी व्यक्ति अकेले यह कार्य नहीं कर सकता। हम सभी को एकजुट होकर इसे पूरा करना होगा।
हमारा आपसे निवेदन है कि आप इस वैश्विक मुहिम में हमारा सहयोग करें। कृपया जितनी भी सहायता आप कर सकते हैं, अवश्य करें और इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने में हमारी मदद करें।


संपर्क एवं सहायता लिंक

Email: sssamrat368@gmail.com
WhatsApp: https://chat.whatsapp.com/Kne2G6DHFXG03TodZnlunq
पुस्तक (Amazon): संदीप सिंह सम्राट — विश्व संसद का निर्माण

PayPal: sssamrat368@gmail.com
Revolut: https://revolut.com/referral/?referral-code=sssamrat368rccz
Wise: https://wise.com/pay/me/sandeeps5078
Western Union: sssamrat368@gmail.com
Remitly: sssamrat368@gmail.com
OFX: sssamrat368@gmail.com
PhonePe: sandeepcharan235@ybl

🚫 नोट: यह धन संग्रह पैसा कमाने के लिए नहीं है, बल्कि पृथ्वी, प्रकृति, मानवता और संपूर्ण जीवन को बचाने का अंतिम प्रयास है

प्रिय साथियों,
पृथ्वी हमारा घर है, और इस घर को बचाना हमारी जिम्मेदारी भी है और कर्तव्य भी। आज मानवता ऐसे मोड़ पर खड़ी है जहाँ हमें मिलकर निर्णय लेना होगा—क्या हम एकजुट होकर पृथ्वी को बचाएँगे या टुकड़ों में बँटकर इसे नष्ट होने देंगे।हमारी यह मुहिम किसी व्यक्ति, संगठन या राष्ट्र की नहीं; यह संपूर्ण मानवता की मुहिम है। आज आवश्यकता है एक वैश्विक संविधान, वैश्विक संसद और वैश्विक प्रयासों की, जो न केवल पर्यावरण और प्रकृति को सुरक्षित रखें, बल्कि मानव समाज में शांति, समानता और न्याय स्थापित करें।हमने अपनी पूरी क्षमता से इस दिशा में कदम उठाया है, परंतु यह कार्य किसी एक मनुष्य द्वारा संभव नहीं। दुनिया को बदलने के लिए पूरी दुनिया का साथ चाहिए।इसलिए आपका छोटा सा योगदान भी एक बड़े परिवर्तन की शुरुआत बन सकता है—चाहे वह इस संदेश को आगे बढ़ाना हो, पुस्तक पढ़कर विचार समझना हो, या आर्थिक सहयोग देना हो।आइए, हम सब मिलकर वह पीढ़ी बनें जो पृथ्वी को बचाने के लिए खड़ी हुई।आइए, मानवता, प्रकृति और पृथ्वी के लिए एकजुट हों।यही समय है—अभी नहीं तो कभी नहीं। आपकेेेे पास इससेेेे बेहतर कोई उपाय हो तो हमें जरूर बताइए।







एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने